कांठ में पांच दिन पहले छजलैट के जिस नक्संदाबाद के पास मजदूर दलवीर पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा था। उस स्थान पर एक और दूसरा तेंदुआ दिखाई दिया है। जिस पर वन विभाग की टीम ने यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया है। मंगलवार की सुबह गांव नक्संदाबाद के पास बाजरे के खेत में किसानों ने एक और तेंदुए को देखे जाने का दावा किया है। उन्होंने इसी सूचना छजलैट पुलिस को दी, जिस पर क्षेत्रीय वन डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की।