फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर में टांडा में गीदड़ के लिए लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ, वीडियो बना रहे युवक पर हमला, मची अफरा-तफरी

विमल शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 08:02 PM IST

टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करखेड़ा में गीदड़ और खरगोश पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की माैके पर भीड़ जुट गई। ग्राम निवासी नक्शे अली ने पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम दरोगा शील कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। इस बीच, तेंदुए को देखकर भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ युवकों ने पत्थर फेंके जिससे तेंदुआ बौखला गया। गुस्से में तेंदुए ने जोर लगाकर लोहे की चेन का फंदा तोड़ दिया और घायल अवस्था में पास के धान के खेत में जाकर छुप गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें