मुरादाबाद निवासी पंकज कुमार दिवाकर से शादी करने वाली ईरान की महिला फाएजे अर्वंदी ऊर्फ फायजा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही सास कुंता देवी, तीन नंदों और नंदोई ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। महंगे तोहफे और रुपए की मांग पूरी न करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। फायजा ने आरोप लगाया कि उसके निजी पलों के वीडियो और तस्वीरें उसकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड कर ली गईं और बाद में उन्हीं का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया गया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।