मुरादाबाद में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले शुक्रवार को 33.4 मिलीमीटर बादल बरसे। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं।