गुरु जंभेश्वर विवि के पहले सत्र का आगाज उम्मीदों और जोश के साथ हुआ। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित ओरिएंटेशन डे आत्मबोधोत्सव: में शामिल विद्यार्थियों की आंखों में कैंपस में पढ़ने की उम्मीदें दिखाई दे रहीं थीं। हालांकि अभी कक्षाओं का संचालन कब से होगा, यह सोमवार को स्पष्ट नहीं हो सका। कुलपति का कहना है कि जल्द कक्षाओं के संचालन की रूपरेखा बना ली जाएगी।