गांधीनगर स्थित राजाराम मंदिर धर्मशाला में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। शहर विधायक रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में तथा लायंस इंटरनेशनल के आईडी एंडोर्सी लायन विनय मित्तल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत प्रभु को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं व जरूरतमंदों को पूर्ण प्रसाद वितरण का कार्य शुरू हुआ।