मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए महाकुंभनगर में डुबकी लगाने पहुंचे लाजपतनगर के रहने वाले गोपाल राम आर्या गुम हो गए थे। परेशान परिजन उन्हें खोजते हुए पिछले दस दिनों से इधर-उधर भटक रहे थे। दो दिन पहले गोपाल ने परिवार से संपर्क साधा और दस दिनों के बाद शनिवार को शहर पहुंचे। इस दौरान उनकी आंख से आंसू नहीं थम रहे थे। परिजनों ने भी अपने बीच गोपाल को पाकर इसे गंगा मैया की कृपा बताया।