गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने इंटर स्कूल बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। गोल्डन गेट स्कूल के खेल मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने एकतरफा मुकाबले में यह जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सेंट मीरा अकादमी और गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल ने स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुल सात स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि स्कूल आगे भी लड़कियों के खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन करता रहेगा।