नगर निगम मुरादाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त के साथ ध्वजारोहण कर आजादी के अमर बलिदानियों को नमन किया। कार्यक्रम के बाद सफाई कर्मचारियों को वर्दियां वितरित की गईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर आजादी का जश्न मनाया।