स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी हमारे वीर बलिदानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वह निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का पालन करें और एक विकसित, सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।