नागफनी थानाक्षेत्र के झारखंडी मंदिर के पास दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। झारखंडी मंदिर के सामने राजू की परचून की दुकान है। वह इस दुकान में गैस चूल्हा रिपेयरिंग और बड़े गैस सिलिंडर से छोटे गैस सिलिंडर में गैस भरकर बेचता है। राजू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह गैस चूल्हा ठीक कर रहा था। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। किसी तरह राजू दुकान से बाहर निकल आए। इसी बीच पूरी दुकान में आग लग फैल गई। इसी दौरान एक छोटा सिलिंडर फट गया।