बुध बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के उपर स्थित गोदाम तक आग पहुंच गई। बुध बाजार में न्यू क्लाक मार्केट में शिव शक्ति क्लाथ हाउस शॉप नंबर 24 में आग लग गई। दुकान स्वामी हरीश के परिजनों के मुताबिक नीचे और ऊपर दोनों मंजिलों पर कपड़े का भारी स्टॉक रखा था। आग लगते ही पूरा माल जलकर खाक हो गया।