सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास सोमवार देर रात फिल्मी अंदाज में एटीएम लूटकांड हुआ। बदमाश पीएनबी का एटीएम उखाड़कर सात लाख रुपये समेत कार से फरार हो गए। मैनेजर को मंगलवार सुबह दस बजे घटना की जानकारी हुई। स्प्रे से कैमरे बंद करने के बाद वारदात अंजाम दी गई। एटीएम बाद में अमरोहा के रजबपुर में खाली मिला।