यूट्यूबर पंकज कुमार दिवाकर से प्रेम विवाह करने वाली ईरानी युवती फैजा सास और ननद के उत्पीड़न से तंग आकर अपने देश लौटेगी। फैजा ने पहले महिला थाने फिर एसपी सिटी कार्यालय में अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि सास ने पति के साथ के निजी वीडियो बना लिए हैं जिसके जरिए सास और ननद उसे ब्लैकमेल कर रहीं हैं। रुपये और तोहफे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रही हैं। हालांकि फैजा ने पति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सिविल लाइंस की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी पंकज कुमार दिवाकर यूट्यूबर हैं और ट्रैवल ब्लाॅगर हैं जबकि उनकी पत्नी फैजा उर्फ फाएजे अर्वांदी ईरान के हमदान सिटी की रहने वाली हैं। ईरान में सरकारी टीचर हैं।