डिजिटल अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती रितू कश्यप ने कहा कि बदलते समय में डिजिटल स्किल्स करियर निर्माण का सबसे मजबूत आधार बन चुकी हैं। डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकी प्रवृत्तियों की समझ हर विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो गई है।