कांठ रोड पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से नाले व सड़क की भूमि पर हुए कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नाले पर बनी मजार भी हटाई गई। सोमवार को चार बुलडोजरों के साथ विभागीय टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार कार्रवाई की निगरानी करते रहे।