एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी लंबित मांगों को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से पदोन्नति, वेतनमान और रिक्त पदों की पूर्ति जैसी मांगें लंबित हैं, जिन पर विभागीय स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।