मुरादाबाद में मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह आसमान में काली घटाएं छाईं और हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले जहां पारा 43 डिग्री के पार चला गया था, अब वह गिरकर करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।