फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅक्टरों के डांस से खींचा सभी का ध्यान, नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

मुरादाबाद आब्स्ट्रेटिक्स गायनोकोलाजिकल सोसायटी की ओर से होटल हाॅलिडे रीजेंसी में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला। नारी एक रूप अनेक के तहत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब 45 डाॅक्टरों ने बाॅलीवुड रैंपवाक, ग्रुप डांस की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। जाने कहां गए वो दिन पुरानी यादों को जोड़ते हुए डाॅक्टरों के बच्चाें ने मनमोहक प्रस्तुति दी। संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. नीना मोहन ने नई अध्यक्ष डाॅ. रितिका अग्रवाल, सचिव डाॅ. सोनम रस्तोगी और कोषाध्यक्ष डा. ऋचा अग्रवाल के नाम की घोषणा की। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष को डाॅ. दीपाली वर्मा ने कालर पहनाकर कार्यभार सौंपा। संचालन डाॅ. नेहा चंद्रा ने किया। इस दाैरान डाॅ. रेखा अग्रवाल, डाॅ. धनवंतरी रानी, डाॅ. अर्चना अग्रवाल, डाॅ. मधुलिका बत्रा, डाॅ. बबीता गुप्ता आदि माैजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें