अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डेजलिंग क्वीन क्लब ने विशेष होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर और हाऊजी गेम्स का आनंद लेकर जमकर उत्साह मनाया। यह आयोजन क्रैंप्बस रेस्टोरेंट हाई स्ट्रीट में हुआ, जहां 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका मिली सिक्का और निधि ने बताया कि यह आयोजन निडस्को फैशन के सौजन्य से किया गया था। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज को मजबूत बनाना है।