सावन की पंचमी पर साहू मोहल्ला स्थित श्री माता अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साहू मोहल्ले से शुरू हुई यात्रा मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौराहा गली और मंडी बाजार से होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।