भारत के टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मिठाई वितरित कीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सोसायटी के उपाध्यक्ष राजू आंबेडकर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और सोसाइटी में भी उत्साह का माहौल है। इस दौरान अतुल चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार दास, मुखिया, शौर्य वंश सिंह, हिमांशी सिंह, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।