मुरादाबाद जिला अस्पताल परिसर स्थित प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में विधि-विधान के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद भगवान श्री बालाजी को भंडारे का भोग लगाया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का वितरण किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।