फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने देखा नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी का लाइव प्रसारण

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लखनऊ में नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को भाजपा का झंडा सौंपा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का लाइव प्रसारण देखने के लिए बुद्धि विहार स्थित महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में पदाधिकारी मौजूद थे। नए अध्यक्ष की घोषणा होते ही कार्यालय तालियों से गूंज उठा। इस दौरान भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लाइव प्रसारण देखने के लिए महानगर कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर महामंत्री नत्थू राम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता व राहुल सेठी जिला महामंत्री कमल प्रजापति, हरज्ञान सिंह, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, हेमराज सैनी, राहुल शर्मा, शम्मी भटनागर, सुनीता शर्मा, शशि किरण, सर्वेश पटेल, मुनींद्र कुमार, विपिन प्रजापति, मिथुन शर्मा, सोमपाल प्रजापति, योगेश गुप्ता आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें