दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी परिसर में अधिवक्ताओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग सत्र के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा नियमित योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। इस अवसर पर बार पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।