लखनऊ में कोचिंग सेंटर में घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए छोटे कोचिंग संचालकों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद छोटे-बड़े सभी संस्थानों पर एक जैसी सीलिंग और दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।