फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई

श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर में श्री राम कक्षा से पहले 101 कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान चित्रकूट से आई पुष्पा रामायणी भी कलश यात्रा में शामिल हुई। नया मुरादाबाद स्थित श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर में कलश यात्रा पहुंची। यहां श्री राम कथा का लोगों ने आनंद लिया। बताया गया कि यहां मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कथा एक सप्ताह चलेगी। कथा दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगी। संचालन रामजी राम ने किया। इस यात्रा में महेश चंद, अग्रवाल, विमला अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल , शैली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पायल अग्रवाल रेखा मदन रामबाबू भटनागर, सुनील अग्रवाल, मंदिर के मुख्य पुजारी गणेशानंद, रवीश पाठक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें