यूपी पुलिस में सिपाही बनने की चाह में 977 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा पास की। इस दौरान दो अभ्यर्थी गश खाकर गिर गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 38 अभ्यर्थी काफी प्रयास के बाद भी समय रहते दौड़ पूरी नहीं कर पाए। नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में चल रही सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा में शनिवार को 1050 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।