संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में पुलिस और राजस्व सहित 55 शिकायतें आई। यहां डीएम की गैरमौजूदगी में एसडीएम ने समस्याओं को सुनने के बाद 13 का निस्तारण कराया। बाकी जटिल समस्याओं का समाधान करने के लिए टीमें गठित कर दी है। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम अनुज सिंह को आना था लेकिन किसी अन्य कारणों के चलते नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी में एसडीएम सदर डॉ. राम मोहन मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व के अलावा पुलिस, बिजली विभाग और ग्राम पंचायतोंं की समस्याएं भी आई।