कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने 2664 अपराधियों को नोटिस थमाया है। उन्हें चेतावनी दी है कि अगर चुनाव में कोई गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अपराधी किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं और अब जमानत पर बाहर हैं।