फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भैंस चुराने से मना किया तो मार दी गोली!

Mon, 06 Feb 2017 05:43 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मुरादाबाद

मुरादाबाद के पाकबड़ा में कुछ पशु तस्करों ने पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकामयाब होने पर एक किसान को गोली मार दी। पशु तस्करों ने शनिवार की रात को पशु चोरी के मकसद से किसान के घर पर धावा बोला था, लेकिन इससे पहले की वो अपने मकसद में कामयाब हो पाते, किसान के घर में सभी की नींद खुल गई। किसान ने बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया, जिससे गुस्साए बदमाशों ने उसे में गोली मार दी और फरार हो गए। फिलहाल घायल  किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें