फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के बाद धमकी देने गया युवक, युवती ने सरेराह चप्पलों से पीटा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 29 Mar 2026 12:06 AM IST

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक मोहल्ले के पास शनिवार दोपहर ईशी ओझा ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने पर युवती को धमकी देने लगी। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। ताबड़तोड़ चप्पल बरसाए। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी ईशी ओझा के खिलाफ छेड़खानी के बाद धमकी देने की भी प्राथमिकी दर्ज की। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हरना की गली निवासी ईशू ओझा पर 15 दिन पहले लड़की ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईशू ओझा शनिवार को युवती को तुलसी चौक के पास पकड़कर धमकी देने लगा। इसके बाद लड़की ने पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में ईशू ओझा पर धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें