ट्रैक्टर से कुचलकर बकरी की मौत होने पर अहरौरा थाना क्षेत्र के धुरियां गांव निवासी महिला मेहरुनिशा ने शनिवार को दो बकरियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। मेहरुनिशा ने बताया कि वह 15 बकरियों का पालन कर रोजगार करती है। 14 नवंबर को उसकी बकरियां दरवाजे पर बंधी थी। शाम को चार बजे गांव निवासी ट्रैक्टर चालक बकरियों को कुचल दिया। उसकी दो बकरियों की मौत हो गई। उसने 112 पर फोन किया। पुलिस नहीं आई। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन 1076 पर फोन किया। थाना से पुलिस आई। ट्रैक्टर थाने पर ले जाकर छोड़ दिया। कार्रवाई के लिए थाने पर गई तो पुलिस ने कार्रवाई न कर भगा दिया। ट्रैक्टर चालक भी धमकी दे रहा है। पुलिस ने न तो ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया न ही मुआवजा दिया।