देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकापुर मसारी गांव में रविवार की शाम उड़द की दाल का बरा खाने से हुई फूड पॉइजनिंग के चलते एक परिवार के छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दादी और पौत्री को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। चार बीमार में तीन का निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है। टिकापुर मसारी गांव निवासी टेढ़ई बिंद के घर रविवार की शाम को बरा बना था। इसे खाने के बाद परिवार के छह लोगों की तबीयत खराब हो गई। उल्टी होने लगी। सभी को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। इसमें पतिया बिंद (65) व उसकी पौत्री सीता कुमारी (13) की मौत हो गई। रमाशंकर (40), रानी देवी (25), टेढ़ई (70), गीता (6) का उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी घर चले आये। फिर तबियत बिगड़ने पर तीन को निजी उपचार निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है।