प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत विगत वर्ष संकट मोचन पेट्रोल पंप मवई कलां से बेदउर सुबाव बॉर्डर तक 6.500 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था। इसी दौरान सुसुवाड़ नदी पर पुल भी बनाया गया था। एक वर्ष पूरा होने से पहले ही बाढ़ के पानी से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है।