मिर्जापुर के कटरा कोतवाली के बाहर एक युवक का रील वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कटरा कोतवाली परिसर में ओके मारब कट्टा निकाल के गाने पर रील बना रहा है। वीडियो में युवक अपने हाथ से कट्टा चलाने की स्टाइल में इशारा भी कर रहा है। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कटरा कोतवाली परिसर में वीडियो बनाने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।