पहाड़ी विकास खंड के सिंधोरा में स्थाापित पावरलूम का मंडलायुक्त की पत्नी स्नेहा त्रिपाठी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे पहले स्नेता त्रिपाठी व जिलाधिकारी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्नेहा त्रिपाठी ने कहा विकासखंड पहाड़ी में महिलाओं के स्वरोजगार के लिए यह एक मजबूत पहल है। समूह के माध्यम से महिलाएं पावरलूम में बनारसी सहित अन्य साड़ियों की बुनाई कर आत्म निर्भर बन सकेंगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा शासन महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पावरलूम में महिलाओं को प्रशिक्षकों के द्वारा बाकायदा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षणोपरांत महिलाएं खुद से साड़ी बुनाई कर अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकती है। इस अवसर पर बीडीओ पहाड़ी हरिओम गुप्ता, एडीओ पंचायत के के सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।