सुंदर मुंदर जायसवाल बालिका विद्यालय में पुलिस की पाठशाला लगाइ गइ। इस दौरान एएसपी नितेश सिंह ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें पुलिसिंग के साथ ही सुरक्षा से संबंधी बातें बताइ। बच्चों ने भी पुलिस के इस कार्यक्रम से जानकारी हासिल कर उत्साह प्रकट किया। बताते चलें कि आज बाल अपराध समाज की बड़ी चिंता के तौर पर सामने आ रहा है और ऐसे में पुलिस अब ऐसे कार्यक्रम को लेकर मुहीम चला रही है। जिससे आने वाले दिनों में बच्चों से संबंधी अपराध को कम करने में मदद मिलेगी।