मझवां उपचुनाव का रण जारी है। नामांकन स्थल पर आज प्रत्याशियों की भीड़ है। हर ओर नारे लग रहे हैं। जनता के मुद्दों को प्रथमिकता देकर हर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरा है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ज्योति बिंद ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि ये लड़ाई विकास की लड़ाई है। इसके साथ ही रमेश बिंद ने चुनावी तैयारियों को बताया। बसपा प्रत्याशी दीपू तिवारी भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे।