फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में बड़ी घटना, सड़क दुर्घटना में चार की मौत, तीन घायल, तेलंगाना का यात्री वाहन खड़ी ट्रक में टकराया, मची चीख पुकार

प्रयागराज से वाराणसी लौटते समय तेलंगाना का एक यात्री वाहन ट्रक से टकरा गया।जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात लालगंज-मिर्जापुर रोड पर तुलसी गांव स्थित किसान ढाबा के पास हुआ। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के प्रयागराज से संगम स्नान कर आ रहे यात्रियों का वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी और थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।उपचार के दौरान तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के चित्र (44 वर्ष), विशाल (20 वर्ष), वेंकट रेड्डी (40 वर्ष) और माल रेड्डी (40 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल मोतीला (40 वर्ष, संगारेड्डी, तेलंगाना), वीरेंद्र कुमार (32 वर्ष, शंभूपुरा, वाराणसी) और राहुल (26 वर्ष, वाराणसी) का इलाज अस्पताल में जारी है।हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें