फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरहा हंस बाबा आश्रम की जमीन पर हो रहा कब्जा, धमकी भी दी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 09:37 PM IST

देवरहा हंस बाबा आश्रम में गो सेवा के लिए ली गई भूमि पर बेरोकटोक भू माफिया कब्जा कर रहे हैं। जब बाबा के शिष्य निर्माण कार्य को रोकने पहुंचे तो उन्हें धमकी दी गई। यह बात सोमवार की शाम आश्रम के ट्रस्टी अतुल सक्सेना और बाबा के शिष्य श्याम सुंदर दास ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेसवार्ता में कही। ट्रस्टी एके सक्सेना ने कहा कि पूरे देश से आश्रम में श्रद्धालु आते हैं। सरसंघचालक सहित कई वीवीआईपी समय समय पर आश्रम में दर्शन पूजन को आते रहते हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में भूमाफिया भूमि पर भी कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग आश्रम की जमीन पर न केवल सालों से कब्जा करके बैठे हैं बल्कि पक्का निर्माण भी करा रहे हैं। कई बार प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया तो स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट लगा दी गई की निस्तारण हो गया। जबकि समस्या जस की तस बनी है। अष्टभुजा आश्रम के शिष्य श्यामसुंदर दास ने बताया कि जब वे आश्रम की भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने के लिए पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने मांग किया कि इसकी जांच विजिलेंस टीम और लोकायुक्त के द्वारा होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें