राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक रविवार को ककरहवा स्थित एक लान में हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर एकता पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि यह क्षत्रियों का संगठन है। इसमें पदाधिकारी केवल क्षत्रिय ही बन सकते हैं, पर संगठन अन्याय अत्याचार के खिलाफ हमेशा सभी जाति धर्म के लोगों का मदद करने का काम करेेगा। युवा नगर अध्यक्ष युवराज सिंह ने कहा कि हमारा संगठन बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। आने वाले समय में हम सभी जाति धर्म के लोगों के समस्या की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। बैठक में हर्ष सिंह राठौर, इंस्पेक्टर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, दीपक सिंह, अंकित सिंह, प्रिंस सिंह आदि रहे।