महिला कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में विंध्याचल मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक की कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। घटना के विरोध में कर्मचारी यूनियन और विभिन्न संगठनों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।