समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों पर सपा प्रत्याशी डॉक्टर ज्योति बिंद के समर्थकों और वोटरों को अनायास ही परेशान करने का आरोप लगा रहे है। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मझवां के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती से लड़ रही है, पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है । इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।