मिर्जापुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों व परिजनों को समझा बूझाकर जाम को खुलवाया। घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट रेलवे अंडरपास की है।