मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकापुर मसारी गांव में रविवार की शाम उड़द की दाल का बरा खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग के चलते एक परिवार के छह लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां दादी और पोती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चार बीमार में से तीन का निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है।