मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार की रात शयन की तैयारी के समय पूजा करने पहुंचे पंडा ने बड़े श्रृंगारिया और उनके पुत्र से मारपीट कर लिया। गर्भगृह में मां के सामने ही पंडा मारपीट करने लगे। मामले में पुलिस ने बड़े श्रृंगारिया की तहरीर पर तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।