मिर्जापुर के सदर तहसील में मंगलवार को अधिवक्ता व कानूनगो में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में वरासत के मामले को लेकर पहले विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई। एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।