प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके साथ ही मां काली, मां अष्टभुजा और भैरव का भी दर्शन कर आशीर्वाद लिए। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव पर कहा कि वे सत्ता प्राप्ति के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सपा सैफई तक सिमट जाएगी।