मिर्जापुर से छठ पर्व तस्वीर खास है। यहां भक्त डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंच गए हैं। भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। किसी के सिर पर दउरा है तो कोई छठ के गीत गा रहा है। कोई गन्ने का मंडप बनाकर दीप जला रहा है। भगवान भास्कर की उपासना से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।